
-इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत कल 17 को निकलेगी रैली, शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
दुर्ग/इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत कल 17 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित होगा। इस दौरान रैली के साथ श्रमदान से स्वच्छता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इसमें शहर के मुख्य चौक चौराहों से स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकलेगी।17 सितम्बर की सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम पुराना बस स्टैंड से शुरू किया जाएगा साइकिल रैली निकाली जाएगी।रैली,पलॉगिंग,स्रोत,पृथक्करण कार्यक्रम होगा,
इसके पश्चात इंदिरा मार्केट,पटेल चौक एवं गौरवपथ इन जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।श्रमदान से सफाई की जाएगी। इसी तरह पुराना बस स्टैंड में पर सूखा एवं गीला कचरा का अलग अलग देने लोगों को जागरूक किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि स्वच्छता लीग भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता का वृहद कार्यक्रम है।







17 सितम्बर को पूरे देश में रैली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसमें श्रमदान से सफाई और लोगों को सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग देने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहरवासियों को रैली एवं स्वच्छता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है







