देश-विदेश

अयोध्या: आदर्शों और दर्शन के जीवंत ऊर्जा पुंज हैं दीपावली के दीपक : मोदी

अयोध्या। दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव का शुभांरभ किया तो हर तरफ जय श्रीराम का उद्घोष गंूज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम ने रावण के अत्याचार का अंत हजारों साल पहले किया था, लेकिन आज भी मानवीय व आध्यात्मिक संदेश एक-एक दीपक के रूप में सतत प्रकाशित हो रहा है।

दीपावली के दीपक हमारे लिए एक वस्तु नहीं है बल्कि भारत के आदर्शों, मूल्यों और दर्शन के जीवंत ऊर्जा पुंज हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या आते समय मन में भावना की कई लहरें उठ रही थीं कि जब वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन पर त्रेतायुग में अयोध्या कैसी सजी होगी। हमने उस त्रेतायुग की अयोध्या के दर्शन नहीं किए, लेकिन भगवान राम के आशीर्वाद से अमृत काल में आज अमर अयोध्या की अलौकिकता के साक्षी बन रहे हैं, यह सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि हम उस सभ्यता और संस्कृति के वाहक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां जब भी समाज ने कुछ नया किया हमने एक नया उत्सव रच दिया। सत्य की हर विजय के और असत्य के हर अंत के मानवीय संदेश को हमने जितनी मजबूती से जीवंत रखा, उसमें भारत का कोई सानी नहीं है। इससे पहले उन्होंने पतित पावनी मां सरयू की आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।

आतिशबाजी व लेजर शो देख गदगद हुए पीएम
रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित लेजर शो को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गदगद हो उठे। राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित होने के बाद रामायण कालीन प्रसंगों पर आधारित लेजर शो प्रदर्शित किया गया, जिसके देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधात्मिकता में डूबे नजर आए। भगवान राम के वनवास से लौटने की खुशी आतिशबाजी भी हुई, जो दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ा दिया

Related Articles

Back to top button