Uncategorized

PM मोदी ने पंजाब को ₹1600 करोड़ दिए:AAP सरकार बोली- ये मजाक, जख्मों पर नमक छिड़का; हिमाचल को ₹1500 करोड़ मिलेंगे मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

By Dinesh chourasiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (9 सितंबर) को हिमाचल और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया। दोनों राज्यों के लिए उन्होंने कुल 3100 करोड़ की सहायता राशि का ऐलान किया। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

गुरदासपुर में PM मोदी ने 19 किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने पंजाब को 1600 करोड़ देने का ऐलान किया। इस पर पंजाब के मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि ये बहुत बड़ा मजाक है। वहीं AAP प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा- केंद्र ने पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़का है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का सर्वे किया। कांगड़ा में बैठक में अधिकारियों से प्रेजेंटेशन लिया और 1500 करोड़ की मदद का ऐलान किया।

बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। PM ने 18 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंडी की एक साल की बच्ची नितिका को टॉफी दी और फिर उसे गोद में उठाया। नितिका के माता, पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पठानकोट एयरबेस पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button