
भिलाई में अकेली महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार * आरोपीयान राजनांदगांव थाना सोमनी बस स्टैंड पर चढ़े पुलिस के हत्थे
By Dinesh chourasiya
दिनांक 20.07.2024 को महिला के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.07.2024 को उसके ससुराल गांव के परिचित अमजद खान और राम खिलावन उर्फ मनी साहू उसको अकेली देखकर उसके किराये के मकान में घुस गये और जबरदस्ती उसकी मर्जी के बिना उससे छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। महिला ने जिसकी रिपोर्ट जामुल थाना में दर्ज कराई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए







थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर घटना के बाद आरोपी अमजद अली खान पिता हाजी मुल्ला खान पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम और मनीराम साहू पिता फूल सिंह पता पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम को राजनांदगांव जिले के थाना सोमनी क्षेत्र के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, जिनको पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय जिला दुर्ग में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही के जामुल क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक इमानवेल खलकोस आरक्षक 1710 राधेलाल यादव, आरक्षक 1678 बालेन्द्र द्विवेदी और आरक्षक 184 एसएन बाजपेयी भूमिका सराहनीय है।
अपराध कमांक -267/2024




धारा – 75(1)(1) 3(5) BNS
गिरफ्तार आरोपी
1. अमजद अली खान पिता हाजी मुल्ला खान पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम।
2. मनीराम साहू पिता फूल सिंह पता पता सिघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम।







