छत्तीसगढ़

भिलाई के खुर्सीपार में स्कूल की प्रिंसिपल ने ठगे 6 लाख:अपने ही मोहल्ले की महिलाओं को लगाया चूना, कहा- कोर्ट में सरकारी नौकरी लगवा दूंगी जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में एक निजी स्कूल की प्राचार्य ने अपने ही मोहल्ले की 3 महिलाओं को ठग लिया। उसने उनके बच्चों की नौकरी रायपुर कोर्ट में लगाने का झांसा दिया। उनसे 6 लाख 20 रुपए ठगे। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला खुर्सीपार थाना का है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि लेबर कालोनी, सेक्टर-11, जोन-3, खुर्सीपार निवासी पी विजय लक्ष्मी खुर्सीपार स्कूल में प्राइवेट स्कूल की प्राचार्य है। उसके खिलाफ वहीं की रहने वाली जी. दुर्गा राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि पी. विजय लक्ष्मी से उसकी जान पहचान कई साल से है। उसके घर भी उसका आना जाना है।

खुर्सीपार पुलिस स्टेशन

अगर कोई लड़का नौकरी का इच्छुक हो तो बताओ

बातचीत के दौरान विजय लक्ष्मी ने दुर्गा राव को बताया कि उसकी मंत्रालय और बड़े अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। अगर कोई लड़का नौकरी का इच्छुक हो तो बताओ वह उसकी नौकरी रायपुर कोर्ट में लगवा देगी।

इस पर दुर्गा राव ने अपनी बेटी की नौकरी लगाने की बात कही। इस पर विजय लक्ष्मी ने उससे ढाई लाख रुपए की डिमांड की। उसने कहा कि यदि वो उसे रुपए देगी तो वो उसकी बेटी के ज्योति की सरकारी नौकरी लगवा देगी। दुर्गा राव उसके झूठे प्रलोभन में आ गई। अपनी लड़की के भविष्य की खातिर 15 नवंबर 2022 को उसे ढ़ाई लाख रुपए अपने घर बुलाकर दे दिया।

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगा

सुरक्षा की दृष्टि से उसने दोनों के बीच लेनदेन का एक वीडियो भी बना लिया था। कुछ समय बीत जाने के बाद उसे पता चला कि विजय लक्ष्मी ने मोहल्ले के अन्य कई लोगों को इसी प्रकार सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगा है।

कई महिलाओं को बनाया ठगी का शिकार

दुर्गा राव ने पुलिस को बताया कि विजय लक्ष्मी ने सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि मोहल्ले में रहने वाली चंद्रावती पति कांतो बिसाई (44वर्ष) को भी ठगा है। उसने उसके बेटे को रायपुर कोर्ट में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए हैं।

इसके अलावा उसने न्यू तेलुगू नगर एस.के विद्यालय रहने वाली प्रेमा देवी पति रविन्द्र चौधरी (45 वर्ष) से भी 1.20 लाख रुपए की ठगी की है। प्रेमा देवी ने अपने बेटे संदीप की नौकरी लगवाने के लिए साल 2023 में 5 और 10 मार्च को दो किस्त में 60-60 हजार करके कुल 1.20 लाख रुपए दिए हैं।

Related Articles

Back to top button