भिलाई में कांग्रेस पार्षद के पति-देवर की लात-घूसों से पिटाई रिटायरमेंट पार्टी के दौरान नशे में कर रहे थे गाली-गलौज; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
By Dinesh chourasiya
घटना के बाद रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक-15 मौहारी की पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। इसके बाद दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने हंगामा किया। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है।

दादी की रिटायरमेंट पार्टी में बवाल







प्रदीप साहू (44 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि, वह शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन के पास उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था। वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे।
इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया, तो उल्टा इन्हीं से गाली-गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया, तो उन्होंने ईश्वरी के पति और देवर को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत




दूसरे पक्ष से उमेश रावटे (21 वर्ष) ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि, वो अपनी दादी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त था। वहां उसके रिश्तेदार और मेहमान भी थे। इसी दौरान प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू आकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा।
रिसाली निगम में MIC से हटाई जा चुकी है ईश्वरी साहू
ईश्वरी साहू रिसाली नगर निगम में MIC मेंबर रह चुकी हैं। महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरने के दौरान उनका महिलाओं से फॉर्म के लिए पैसे लेने का वीडियो भी सामने आया था । इसके बाद रिसाली मेयर ने ईश्वरी साहू को MIC से हटा दिया था







