छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के अस्पताल में मरीजों की फोटो वीडियो बनाने पर लगी रोक…..शासन ने जारी किया आदेश

By Dinesh chourasiya

 

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अस्पताल के फर्श पर हुई बच्ची की डिलीवरी के मामले के बाद अब सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी अस्पतालों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बनाने पर रोक लगाने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसा इसलिए कहा है कि इन घटनाओं से न सिर्फ अस्पताल की छवि खराब होती है बल्कि मरीज और उनके परिजनों की निजता का भी हनन होता है। जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button