भिलाई के न्यू खुर्सीपार में दमाद ने ससुर और पत्नी पर किया धार धार हधियार से जानलेवा हमला विवाद के बाद मायके में रह रही थी पत्नी , ससुराल जाकर किया ताबड़तोड़ वार आरोपी फरार
By Dinesh chourasiya

दरअसल, न्यू खुर्सीपार निवासी वीरेंद्र यादव (30) अपने ससुराल आया था। वो अपने हाथ में चाकूनुमा धारदार हथियार रखा था। उसने अपने ससुर मुरली यादव (50) और पत्नी अंजू यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से दोनों बेटी और पिता घायल हो गए। जब वो जमीन पर गिर गए तो वीरेंद्र वहां से भाग गया।

शराब पीकर पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था पति







अंजू यादव ने बताया कि, उसकी और वीरेंद्र की शादी 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से वो शराब पीने का आदी हो गया। वो अंजू से शराब पीने के लिए पैसा मांगता और नहीं देने पर विवाद करता था। रोज-रोज मारपीट से तंग आकर अंजू कुछ दिन पहले भैंसबोड सेलुद में अपने ससुराल से अपने बच्चों के साथ अपने मायके न्यू खुर्सीपार आग गई थी।
बार-बार बुलाने पर भी जब अंजू ससुराल नहीं गई, तो वीरेंद्र सोमवार सुबह अपने ससुराल पहुंच गया। वहां भी वो पत्नी से दारू पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख अंजू की मां बीच-बचाव करने पहुंची। इसी दौरान वीरेन ने अपनी पत्नी और सास को मारा। इससे वो लोग घायल हो गए। इसके बाद वीरेंद्र कुछ दूर पर स्थित अपने मामा ससुर के घर चला गया।
कुछ देर बाद उसके ससुर मुरली यादव घर पहुंचे, तो देखा कि उनकी पत्नी के हाथ से काफी खून बह रहा है। उन्होंने बेटी अंजू से पूछा तो उसने बताया कि वीरेंद्र ने मारा है। गुस्से में आकर मुरली यादव दामाद के पास पहुंचा और झगड़ा करने लगा। वीरेंद्र पहले से गुस्से में था।




उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और ससुर के ऊपर कई वार किए, जिससे वो भी लहूलुहान होकर जमीन पर ढेर हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आरोपी दामाद फरार है।







