छत्तीसगढ़

फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद भवन में घूसने की कोशिश करते तीन संदिग्ध पकड़ाए, इस काम के लिए पहुंचे थे तीनों

By Dinesh chourasiya

 

Parliament Security Breach
 

 

नई दिल्ली:   लोकसभा चुनाव 2024 के संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों के नेता सरकार बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो चुका है। इसी के चलते आज लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने आज अपने सहयोगी दलों की बैठक बुलाई है। लेकिन दूसरी ओर एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि संसद की सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने तीन संदिग्धों को धर दबोचा है। तीनों संदिग्ध आधार कार्ड के माध्यम से संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना 4 जून की बताई जा रही है, जब पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना हो रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे तीन युवक संसद भवन में पहुंचे। यहां तीनों संदिग्धों ने अपने पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड दिया, जो जांच के दौरान फर्जी निकला। बताया जा रहा है कि ये तीनों मजदूरी करने वाले हैं, जो पार्लियामेंट के सांसद लॉन्ज में कंस्ट्रक्शन काम करने पहुंचे थे। तीनों की नियुक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी दी वी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की ओर से की गई है।

 

बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को संसद भवन में दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग अचानक डेस्क पर कूद गए थे और स्मॉक बम चला दिया था, जिसकी वजह से पूरे संसद हॉल में धुआं-धुआं हो गया था। हालांकि इस मामले में दोनों युवकों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए लोगों ने कहा था कि वह मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार का ध्यान लाना चाहते थे। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद ही संसद की सुरक्षा व्यवस्था को बदला गया था। पहले संसद की सुरक्षा दिल्ली पुलिस करती थी, लेकिन अब CISF जवानों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Back to top button