झारखंड कैश कांड में मंत्री का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार, घर से मिले थे 35 करोड़ कैशबाय
By Dinesh chourasiya
बता दें कि सोमवार को ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम के घऱ पर छापामार कार्रवाई की थी। ED ने कुल 35.23 करोड़ रुपए कैश और ट्रांसफर-पोस्टिंग के पेपर बरामद किया था। आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 31.20 करोड़ और बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से 2.93 करोड़ रुपए बरामद किए थे।
पीएम ने उठाया था मुद्दा







बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी जब झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तो उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और उनकी रैली के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई हुई है, जिसमें बड़ी मात्रा में यह कैश मिला है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, ‘ काउंटिंग होने दीजिए ये गिनती 50 करोड़ तक जाएगी। पूरी झारखंड सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सोमवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में रैली के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया है।
कांग्रेस MP के यहां से मिले थे 350 करोड़ कैश
बता दें कि बीते साल दिसंबर में भी झारखंड में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स विभाग ने 350 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया था। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि छापेमारी में जो कैश बरामद किया गया है, वो मेरी शराब की कंपनियों का है. शराब का कारोबार नकदी में ही होता है और इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना न





जानिए कौन हैं आलमगीर आलम?
आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के चार बार विधायक रहे हैं और अभी राज्य सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। इससे पहले आलमगीर आलम 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। विरासत में राजनीति मिलने के बाद आलमगीर ने सरपंच का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था।





