Uncategorized

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 10 किलो गांजा सहित युवक को जीआरपी पुलिस ने दबोचा 

By Dinesh chourasiya

 : बिलासपुर – रेल मार्ग से गांजा की तस्करी के मामले मे जीआरपी लगातार कार्यवाही कर रही है. बुधवार को जीआरपी को सूचना मिली की प्लेटफार्म नंबर दो और तीन में एक युवक कला व सफेद चेकदार रंग के बैग में गांजा रखकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ा और उसके पास रखे बैग से 10 किलो गांजा जप्त किया.

पकड़ा गया युवक मूलतः मथुरा का रहने वाला है.जप्त गांजे की कीमत ₹200000 बताई जा रही है. जीआरपी ने आरोपी गोपाल सिंह के खिलाफ 20 बी NDPS एक्ट कि कार्यवाही कि है.संपूर्ण कार्रवाही उपनिरीक्षक डी एन श्रीवास्तव और जीआरपी स्टाफ ने कि है.

Related Articles

Back to top button