भिलाई पूर्व गृहमंत्री के प्रतिनिधि सहित 200 ने किया भाजपा प्रवेश:लगातार बढ़ रही कांग्रेस की मुश्किले, एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे बड़े नेता
By Dinesh chourasiya

लोकसभा चुनाव के दौारन भिलाई में कांग्रेस की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस के कई बडे़ नेता हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री और सांसद रहे ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि रामेश्वर वर्मा और पूर्व पार्षद सुलेखा यादव सहित 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा प्रवेश किया।
भिलाई में एक के बाद एक कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। आज सांसद विजय बघेल के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व गृहमंत्री व सांसद रह चुके ताम्रध्वज साहू के सांसद प्रतिनिधि रहे रामेश्वर शर्मा ने अपने सौ से ज्यादा साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया।







वही खुर्सीपार की पूर्व पार्षद सुलेखा यादव ने भी अपने वार्ड के डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने साथ कांग्रेस को टाटा बाय बाय बोलकर भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस बिखर गई है। वो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस का ना कोई विजन और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भष्ट्राचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में जो अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी में हो रही थी घुटन
भाजपा प्रवेश के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें घुटन सी महसूस हो रही थी। वहां काम करने की आजादी नहीं थी। और तो और वो धर्म के लिए भी खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे। वहीं सुलेखा यादव ने कहा कि वे कांग्रेस के लिए लंबे समय से काम कर रही थी, लेकिन पार्टी ने कभी उन्हें वो सम्मान नहीं दिया जिसकी वो हकदार थीं। हमेशा उनकी और उनके जैसे कई कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया।








