
नवीन भवन में कल से लगेगा कुटुंब न्यायालय दुर्ग, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने नए भवन का उद्घाटन किया आज
दुर्ग । जिला न्यायालय के समीप नए भवन में फैमिली कोर्ट का रविवार दोपहर उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय जायसवाल फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र सिंह चावला संघ की अध्यक्ष नीता जैन सहित समस्त न्यायाधीश व अधिवक्ताओ की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात न्यायाधीश ने पूरे न्यायालय का भ्रमण कर अधिवक्ताओ से मुलाकात कर समस्याओ से रूबरू हुए ।
संघ के सचिव रविशंकर सिंह को अपने साथ लेकर संघ की अध्यक्ष नीता जैन के महावीर नगर स्थित निवास में उनके भतीजे नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुचे,फैमिली कोर्ट के नव निर्मित भवन में सोमवार से न्यायालयीन कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
ज्ञात हो कि वर्ष 2020 से फैमिली कोर्ट जिला न्यायालय से 3 किलोमीटर दूर सिविल लाइन में संचालित हो रहा था । जिससे अधिवक्ताओ व पक्षकारो को भारी असुविधा होती थी । इसे लेकर अधिवक्ताओ ने आंदोलन भी किया था। नई बिल्डिंग में फैमिली कोर्ट का कार्य प्रारंभ हो जाने से अब पक्षकारो व अधिवक्ताओ को एक ही छत के नीचे न्याय मिल सकेगा ।







समय की भी बचत होगी । इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सचिव रविशंकर सिंह, सह सचिव कृष्णराज चंदेल, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार, के पी साहू, मीडिया प्रभारी दानिश परवेज़, मनोज मिश्रा, सदस्य अशोक सिन्हा, आकाश कश्यप, आशीष शुक्ला, उमा भारती साहू ,चंद्रकला साहू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।







