राष्ट्रीय

ISRO मुख्यालय में कभी नहीं मनाया गया था ऐसा जश्न.. जमकर नाच रहे है वैज्ञानिक.. देखें Video

By Dinesh chourasiya

 

 

 

बेंगलुरु: चंद्रयान3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश झूम उठा।  इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थी। हर कोई इस मिशन के सफल होने की दुआएं कर रहा था। वही जैसे ही चंद्रयान ने चाँद की धरती को छुआ हर कोई ख़ुशी से झूम उठा। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवाशियों के साथ वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने भावी अंतरिक्ष योजनाओं के बारे में भी बताया और कहा कि अब भारत का अगला मिशन मंगल ग्रह पर पहुंचना होगा साथ ही चाँद पर मानव को भेजना भी उनके लक्ष्य मे शामिल है।

 

इसी बीच इसरो के मुख्यालय में जश्न जारी हैं। इसरो चीफ सोमनाथ के साथ ही मिशन से जुड़े दूसरे वैज्ञानिको के लिए यह मौक़ा काफी अहम् है, यह दिन काफी बड़ा है लिहाजा वे भी अपनी कामयाबी का जमकर जश्न मना रहे है। वे लगातार नाच रहे है। उनके इस सेलेब्रेशन का पूरा वीडियों भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button