छत्तीसगढ़

केजरीवाल को शराब नीति केस में जमानत, आज जेल से बाहर आ सकते हैं

By Dinesh chourasiya

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले केस में CM अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। वे आज जेल से बाहर आ सकते हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेजा गया था। उधर, ED ने जमानत के खिलाफ अपील के लिए 48 घंटे का समय मांगा है।

कोर्ट ने केजरीवाल पर 2 शर्तें लगाईं…

  1. वे जांच में बाधा डालने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे।
  2. जरूरत पड़ने पर अदालत में पेश होंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

अब आगे क्या होगा: लीगल एक्सपर्ट के मुताबिक, ट्रायल कोर्ट की फिलहाल छुट्टी चल रही है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बेल बॉन्ड भरा जाएगा। आज ED ऊपरी अदालत में निचली अदालत के जमानत के फैसले को चुनौती देगी।

Related Articles

Back to top button