देश-विदेश

राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश ने बरपाया कहर, 120 लोगों की मौत, 240 पशुओं की भी गई जान…

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ ने राज्य के कई हिस्सों में जमकर कहर मचाया है। बाढ़ के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है तो कई को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक भारी बारिश के कारण 120 व्यक्तियों की मौत हुई है। वहीं 240 पशुओं की भी जान गई है।

महाराष्ट्र के राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक कई इलाकों में बाढ़ आई है, भारी बारिश के चलते 316 गांव प्रभावित हुए हैं, वहीं राज्य में अब तक 106 राहत शिविर खोले जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button