
छत्तीसगढ़
CG BIG NEWS : हेल्थ से जुड़ी समस्या को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी बड़ी सौगात, आदेश जारी
By Dinesh chourasiya







रायपुर। : वरिष्ठ नागरिकों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों पर भाजपा तेजी से अमल कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा आदेश सरकार ने जारी कर दिया है।
बता दें कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए तीन से ज्यादा वादों को सरकार अब तक पूरा कर चुकी है। इसमें 18 लाख गरीबों को पीएम आवास देने की मंजूरी कैबिनेट दे चुकी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और धान का दो वर्ष का बकाया बोनस देने का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है। वहीं अब बुजुर्गों को नि:शुल्क सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच का वादा भी सरकार ने पूरा कर दिया है।











