दीपक नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुँचे आयुक्त, अधिकारियों के साथ देखा निर्माण कार्य,अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश
दुर्ग। दीपक नगर स्वामी आत्मानंद मीडियम स्कूल निर्माण कार्य का आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे एवं निगम अधिकारी और ठेकेदारों के साथ लिया जायजा। उन्होंने कहा दीपक नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल निर्माण कार्य मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्कूल का निर्माण शीघ्र पूरा करने दिये निर्देश। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्वक और तय समयअवधि के भीतर पूरा करें।उन्होंने दीपक नगर स्कूल के कार्य का जायजा लेते हुए अक्टूबर तक कार्य पूर्ण करने के लिए मौजूद उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार को को निर्देशित किया गया।
इसके बाद आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जेआरडी स्कूल निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुँचे,उन्होंने मौजूद उप अभियंता पंकज साहू और ठेकेदार को नवम्बर तक कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए।साथ हीआयुक्त श्री सर्वे ने अधिकारियों के साथ निम्न निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुँचे।ठगडाबांध सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य इस योजना को और बेहतर तरीके से पूर्ण करने हेतु रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार कि टीम के साथ योजना के आर्किटेक्ट कासलीवाल के साथ पूरी योजना पर विस्तृत चर्चा कर और बेहतर करने की कार्य योजना बनाए जाने हेतु दोनो की टीम से आग्रह किया गया,कार्य के उप अभियंता पंकज साहू को दोनो आर्किक्टिक से सम्पर्क कर जल्द ही प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपअभियंता करण यादव, उपअभियंता पंकज साहू,रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार,
रायपुर के आर्किटेक्ट मनीष पिल्लेवार कि टीम एवं आर्किटेक्ट कासलीवाल मौजूद थे














