छत्तीसगढ़

एक्शन मोड पर वैशाली नगर विधायक रीकेश सेन सड़क पर गड्ढे देखते ही भड़क उठे ऑन द स्पॉट अधिकारियों को लगाया फोन  विधायक की फटकार सुनकर अधिकारियों के होश उड़े 

By Dinesh chourasiya

बता दें कि, भाजपा विधायक रिकेश सेन नेहरू नगर चौक पर स्थित गुरुद्वारा के सामने सड़क पर बड़े गड्ढे देखकर भड़क उठे. जिसके बाद संबंधित निगम के अधिकारियों को फ़ोन लगाकर कड़े शब्दों में फटकार लगाई. इतना ही नहीं ये भी कहा कि, शाम 5 बजे तक किसी भी हाल में यह गड्ढे भर जाने चाहिए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमे वे आधिकरी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं.

इससे पहले नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश देते नजर आ चुके हैं. रिकेश सेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चखना सेंटरों को बंद करने अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने के लिए निगम प्रशासन को निर्देशित किया था. वहीं क्षेत्र के ओयो संचालको को बंद करने और शहर के बाहर संचालित करने के लिए नोटिस भिजवाया था. वहीं क्षेत्र में खुले में मांस बिक्री पर भी रोक लगवाई, उसके अलावा आज बीएड कॉलेजों में मनमानी फीस वसूली को लेकर भी रोक लगाने हेमचन्द यादव विश्विद्यालय के कुलपति को अवगत कराया.

देखें वीडियो-

Related Articles

Back to top button