छत्तीसगढ़

भिलाई निगम का टैक्स जमा करने के लिए आज लगेंगे शिविर 

By Dinesh chourasiya

भिलाई निगम क्षेत्र के लोग जिन करदाताओं ने अभी तक टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी सुविधा के लिए भिलाई निगम शिविर लगा रहा है। जहां लोग आवासीय, व्यवसायिक एवं अन्य भवनों का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जल कर, भू-भाटक, दुकान किराया का टैक्स जमा कर सकेंगे।

राजस्व वसूली का ठेका लेने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड 10 दिसम्बर को जोन 1 नेहरूनगर के जोन कार्यालय, वार्ड 2 के चौहान टाउन में, वार्ड 69 एवं 70 हुडको श्रीराम चौक में शिविर लगाएगा। इसके अलावा जोन 2 वैशालीनगर के जोन कार्यालय एवं वार्ड 24 में आम्रपाली, जोन 3 मदर टेरेसा नगर के जोन कार्यालय एवं वार्ड 37 रविदास भवन इंदिरा मूर्ति के पास शिविर लगेगी। जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन कार्यालय एवं वार्ड 43 जला राम मंदिर बापूनगर में शिविर लगेगा।

Related Articles

Back to top button