छत्तीसगढ़

हो जाइए सावधान सतर्क क्योंकि कोरोना ने देश में दे दी हैं दस्तक, 24 घंटे में मिले 148 मरीज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

By Dinesh chourasiya

4.50 करोड़ लोग हो चुके हैं संक्रमित

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 50 लाख 2 हजार 889 है. जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 33 हजार 306 है. देश में संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर केवल 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य अब तक देशभर में कोविड रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी

गौरतलब है कि देश में बढ़े हुए कोरोना के मामले ऐसे समय में सामने आए हैं जब चीन में एक रहस्यमयी बीमारी ने सभी को दहशत में डाल रखा है. असल में चीन में कुछ महीने पहले एक अलग तरह का निमोनिया डिटेक्ट किया गया. चिंता की बात ये रही कि ये निमोनिया सिर्फ बच्चों में सामने आए और कई तो अस्पताल में भी भर्ती हुए. अब इस समय जब दुनिया इस नए वायरस को समझने की कोशिश कर रही है, तब भारत में एक बार फिर कोरोना सिर उठा रहा है. कोरोना के बढ़े हुए मामले ने प्रशासन को फिर सतर्क कर दिया है. अभी के लिए ज्यादा चिंता की बात तो नहीं है क्योंकि बड़े स्तर पर टीकाकरण हो चुका है, लेकिन सभी को सावधान रहने की नसीहत दी गई है.

 

Related Articles

Back to top button