Uncategorized

दिल्ली में ज्वेलरी की दुकान में लूट के बाद फायरिंग करते हुए भागे तीन बाइक सवार

By Dinesh chourasiya

 

: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को लूट की वारदात हुई. तीन लुटेरे बाइक से आए थे और वे हेलमेट पहने हुए थे. लुटेरे श्रीराम ज्वेलरी शॉप में घुस गए और उन्होंने वहां के कर्मचारियों पर अपनी पिस्तौलें तान दीं

लुटेरे 480 ग्राम सोना लेकर भाग गए, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है. तीन लुटेरों का बाइक से भागते हुए और गोली चलाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला है.

घटना के बारे में पुलिस को दो बजे पीसीआर कॉल मिला था. डीसीपी आउट नॉर्थ के मुताबिक तीन लुटेरे एक बजे के आसपास हेलमेट पहनकर श्रीराम ज्वैलरी दुकान में दाखिल हुए थे. उन्होंने पिस्तौल की नोक पर दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश लगभग 480 ग्राम गोल्ड लेकर फरार हुए हैं.

इससे एक दिन पहले दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा में चोरों ने एक आभूषण की दुकान में सेंध लगाई थी और 20 से 25 करोड़ रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए थे. चोरों ने उमराव ज्वैलर्स को निशाना बनाया था.

Related Articles

Back to top button