छत्तीसगढ़

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के DGP को किया सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

By Dinesh chourasiya

हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के मामले में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग के पास डीजीपी को लेकर कई शिकायत की गई थीं, इसी को लेकर चुनाव आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है.

सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने संजय जैन, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, तेलंगाना और महेश भागवत, नोडल (व्यय) के साथ हैदराबाद में तेलंगाना विधानसभा के लिए चल रहे आम चुनाव में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अनुमुला रेवंत रेड्डी से भी मुलाकात की थी.

Related Articles

Back to top button