Uncategorized

By Dinesh chourasiya

भिलाई में अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) का संचालन करने वाले आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने  दबोचा –

> 6 ग्राम हेरोईन (चिटटा) कीमती 40,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सिल्वर कलर की डस्टर कार के साथ 02 आरोपी गिरप्तार

> आरोपियो से मादक पदार्थ सहित डस्टर कार सहित कुल 2,40,000 रूपयें की सम्पति जप्

दुर्ग पुलिस के द्वारा जिले में नशा के सौदागरो शिकंजा कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है कि इसी कड़ी में  जामुल पुलिस को मुखवीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) का खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर अपने चार पहिया वाहन सिल्वर रंग की डस्टर कार से परिवहन कर रहे है

सूचना मिलते ही जामुल थाना निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं निरीक्षक तापेश नेताम प्रभारी ACCU के नेतृत्व में थाना जामुल एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर रवाना किया गया कि जरिये मुखबीर सूचना अनुसार एस एस अस्पताल शंकर नगर, थाना जामुल अंतर्गत सिल्वर रंग की डस्टर कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को रोककर चेक करने पर 02 व्यक्तियों के पास से मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) एवं चिटटा बिक्री हेतु इलेक्ट्रानिक तराजू एवं वाहन में रखे चाकू बरामद किया गया है आरोपियो के द्वारा घटना में उपयोग की जा रही वाहन कार क्रमांक CG 10 NC 9998 को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर NDPS Act की धारा 21 (ख), 22 एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपी रोशन कुमार साव एवं दीपक गुप्ता को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मुरलीधर कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, गुनीत राम निर्मलकर, राकेश चौधरी तथा थाना जामुल के आरक्षक अजय सिंह, गंभीर जाट, बालेन्द्र द्विवेदी, चेतमान गुरुंग, एस० दिनेश, सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button