
छत्तीसगढ़
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज जस्टिस फातिमा बीवी का निधन, पिता के कहने पर की थी वकालत की पढ़ाई…
By Dinesh chourasiya
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस फातिमा का निधन बेहद दर्दनाक है. उन्होंने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है.
फातिमा बीवी का जन्म 30 अप्रैल 1927 को केरल में हुआ था. अपने पिता के कहने पर उन्होंने वकालत की पढ़ाई की. 1989 में वे सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बनीं. 1992 को रिटायरमेंट के बाद वे नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की सदस्य रहीं.







जस्टिस फातिमा बीवी बाद में तमिलनाडु की राज्यपाल भी बनीं. राजीव गांधी हत्याकांड के चार दोषियों की दया याचिका को अस्वीकार करने के बाद उन्होंने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था.







