
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में टीम ने दबिश दी है. ईडी के 8 अधिकारी 2 वाहन से पहुंचे हैं. टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है. कोरबा जिले में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है.
बता दें कि एक के बाद एक व्यवसायी और सरकारी दफ्तरों में छापेमारी कर ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर थोक पान व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां दबिश दी थी, जिसके बाद रूढ़मल अग्रवाल के यहां छापा मारा था। यहां से तमाम दस्तावेज जब्त किए गए थे।














