छत्तीसगढ़

रायपुर में IAS अधिकारी के घर लगी आग : ईवी कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, दो कार समेत दो चारपहिया और एसी जलकर खाक

By Dinesh chourasiya

यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. बता देें कि आईएएस अधिकारी खलखो तेलंगाना चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के पद पर तैनात हैं. उनका परिवार कार को चार्जिंग में लगाकर बाजार गया हुआ था, इस दौरान यह हादसा हो गया.

गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि आग पर क़ाबू पा लिया गया है. कार को चार्जिंग में लगाकर परिवार के सदस्य मार्केट गए थे. इस दौरान आगजनी की घटना हुई है. दमकल की टीम मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.

Related Articles

Back to top button