फीचर्ड

ग्लोइंग स्किन के लिए इन तरीकों से बनाएं आम फेस पैक्स

BEAUTY TIPS: आम सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें त्वचा को साफ करने के गुण होते हैं। यह स्किन संबंधित कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। आइए जानते हैं आम से फेस पैक कैसे बनाएं।गर्मियों के मौसम में लोगों को फलों का राजा आम का विशेष इंतजार रहता है। यह स्वाद और सेहत, दोनों से भरपूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आम का इस्तेमाल कर आप अपनी खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं।

आम और गुलाब जल का पैक

यह फेस पैक गर्मियों के मौसम में स्किन को हाइड्रेट करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पल्प लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

आम और ओटमील का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आम के पल्प में एक चम्मच कच्चा दूध, दो चम्मच ओटमील मिलाएं। इन चीज़ों को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद साफ कर लें।

आम और मुल्तानी मिट्टी का मास्क

इसके लिए आम के पल्प को अच्छी तरह मैश कर लें, इसमें एक छोटा चम्मच दही और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

आम और शहद का पैक

सबसे पहले एक बाउल में आम का पल्प लें। इसमें शहद और दूध मिलाएं। इन सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

आम और आटा का मास्क

इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में आम का पल्प लें, इसमें गेहूं का एक चम्मच आटा मिलाएं। इस मिश्रण में एक चुटकी हल्दी भी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह पैक सन टैन को दूर करने में मददगार है।

 

Related Articles

Back to top button