दुर्ग जिला अस्पताल के डॉक्टर और परिजनों में विवाद:मरीज का हाथ बांधकर जमीन पर लिटाया, मना करने गार्डों ने परिजनों को पीटा
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिला अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने गार्ड को बुला लिया। इसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन मरीज को शंकराचार्य अस्पताल ले गए। दुर्ग पुलिस कार्रवाई की जगह शिकायत का इंतजार कर रही है।
जानकारी के मुताबिक भिलाई सेक्टर 11 खुर्सीपार निवासी श्रवण कुमार एक मरीज को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। मरीज के सिर में चोट थी। वो बात-बात सभी को मारने दौड़ रहा था। इस पर डॉक्टर ने उसका हाथ बांधकर उसे अस्पताल में कैजुअल्टी के पास फर्स पर लिटा दिया।







यह देख श्रवण और उनकी बहन व मां भड़क गए। उन लोगों ने डॉक्टर से विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर वहां भीड़ लग गई। बात बढ़ने पर डॉक्टर ने गार्ड को इशारा किया और गार्डों ने मिलकर परिजनों को जमकर मारा। इसके बाद परिजनों और गार्डों के बीच जमकर मारपीट हुई।

वीडियो वायरल, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
अस्पताल के अंदर हुई मारपीट की इस घटना का वीडियो अब शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ा शांत होने के बाद पुलिस लौट गई। दुर्ग कोतवाली टीआई कार्रवाई की जागह शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। दुर्ग सीएसपी का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।











