छत्तीसगढ़

रिसाली निगम की कचरा गाड़ी में गृहमंत्री का प्रचार’:BJP ने कर्मचारियों को बैनर-पोस्टर के साथ पकड़ा, प्लेसमेंट एजेंसी को नोटिस जारी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग के रिसाली निगम की कचरा गाड़ी में गृहमंत्री ताम्रध्वज का प्रचार करने का आरोप लगा है। - Dainik Bhaskar
दुर्ग के रिसाली निगम की कचरा गाड़ी में गृहमंत्री ताम्रध्वज का प्रचार करने का आरोप लगा है।

दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम के कचरा गाड़ी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बैनर-पोस्टर रखकर लगाए जाने का मामला सामने आया है। जब विपक्षी दल ने इसका विरोध किया और गाड़ी को रंगे हाथ पकड़ा, तो निगम ने बताया कि वाहन में संपत्ति विरूपण के पोस्टर रखे जा रहे थे। हालांकि मामला तूल न पकड़े इसलिए आयुक्त ने प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स रुद्र कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, सोमवार को वार्ड क्रमांक 35 और 35 के डुंडेरा क्षेत्र में सफाई कर्मचारी चेलाराम धनकर और पृथ्वी हसदा कचरा गाड़ी लेकर जा रहे थे। कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि उनकी कचरा गाड़ी में गृहमंत्री की प्रचार सामग्री वाली होर्डिंग और अन्य सामान रखा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों सफाई कर्मचारियों को रोका तो वो घबरा गए।

दोनों सफाई कर्मी जिन पर लगा है आरोप

कर्मचारियों पर गृहमंत्री की होर्डिंग लगाने का आरोप

पहले तो दोनों कर्मचारी गाड़ी के अंदर रखे सामान दिखा नहीं रहे थे। जब भाजपाइयों ने इसका विरोध किया और पूरा वीडियो बनाया। तब दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की प्रचार होर्डिंग रखी मिली। लोगों का आरोप है कि निगम के कर्मचारी उन होर्डिंग को क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर लगाने जा रहे थे।

निगम आयुक्त ने प्लेसमेंट एजेंसी को जारी किया नोटिस।
निगम आयुक्त ने प्लेसमेंट एजेंसी को जारी किया नोटिस।

निगम में मंत्री और उनके बेटे का कब्जा- बीजेपी

बीजेपी ने इस पूरे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आरोप लगाया है कि रिसाली नगर निगम ताम्रध्वज साहू के प्रयास से बना है। इसलिए वहां मंत्री और मंत्री पुत्र का कब्जा है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने अपने तरीके से निगम को चलाया। आचार संहिता लगने के बावजूद वो निगम से अपना चुनावी कार्य करा रहे हैं।

निगम ने दिया संपत्ति विरूपण के कार्य का हवाला

इस मामले में निगम आयुक्त आशीष देवांगन का कहना है कि उनकी अलग-अलग टीमें लगातार संपत्ति विरूपण का कार्य कर रही हैं। उसी कार्य में निगम की गाड़ियों को लगाया गया है। दोनों सफाई कर्मचारी वहां कार्य कर रहे थे। इसके बाद भी उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button