छत्तीसगढ़

CG NEWS : निर्वाचन कार्य में लापरवाही, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

By Dinesh chourasiya

सरगुजा. विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है. इसके तहत वाहनों की चेकिंग और वाहनों की सघन जांच भी कराई जा रही है. जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो, इसके लिए सरहदी इलाकों में जांच की चाक चौबंद व्यवस्था की है. लगातार जिला प्रशासन के आला अधिकारी सरहदी निगरानी दलों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं. वहीं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को निलंबन की कार्रवाई की जा रही है.

शुक्रवार को एमआर कश्यप उप पुलिस अधीक्षक सरगुजा रेंज मनेन्द्रगढ़ रोड कालीघाट अंबिकापुर औचक निरीक्षण पर पहुंचे. स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 9 के औचक निरीक्षण के दौरान दो पुलिस कर्मचारी प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद्र तिवारी एवं आरक्षक रिजयूस कुजूर को कर्तव्यों के निर्वहन में घोर अनुशासनहीनता लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया.

पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 के नियम दो एवं चार व सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 के उप नियम एक के एक दो तीन का उल्लंघन करने पर दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनकी निलंबन अवधि में नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा.

Related Articles

Back to top button