छत्तीसगढ़

ED ने दुर्ग पुलिस आरक्षक भीम सिंह और असीम दास को कोर्ट में किया पेश, 24 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

By Dinesh chourasiya

रायपुर। महादेव सट्टा एप कारोबार से जुड़े दुर्ग पुलिस के कांस्टेबल भीम सिंह यादव और उसके साथी असीम दास को ED ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी अब 24 नवंबर तक पुलिस की रिमांड में रहेंगे। कांस्टेबल भीम सिंह पर महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्रकार और रवि उप्पल से मिलने का है आरोप है. भीम सिंह 3 बार दुबई का दौरा कर चूका है. वहीं पेशे से ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्पा के घर से बीते दिनों करोड़ों रूपये बरामद कर जब्त किया था.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला से जुड़ा महादेव सट्टा एप ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में मौजूदा वक्त में बवाल मचा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार दुर्ग-भिलाई सहित राजधानी रायपुर में रेड की कार्रवाई कर इस सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर रही है.

इसी कड़ी में 2 नवंबर को ईडी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड जामुल में छापामार कार्रवाई की थी. यहां रह रहे पेशे से ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्पा के घर से करोड़ों रूपये बरामद कर जब्त किया था. इससे पहले ईडी ने रायपुर स्थित एक होटल की पार्किंग और कमरे से 5.39 करोड़ रुपए कैश जब्त किया था. इस दौरान असीम दास उर्फ बप्पा के साथ दुर्ग पुलिस में पदस्थ कांस्टेबल भीम सिंह भी ईडी के रडार पर आ गया. जिसे ऑनलाइन सट्टा ऐप के नोटों के साथ टीम ने गिरफ्तार किया था.

आपको बता दे कि पहले ही दुर्ग के तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव ने सहदेव के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा को लेकर जांच कराने के बाद उसे सस्पेंड किया था. इसके बाद ईडी की टीम ने अब पुलिस कांस्टेबल भीम को गिरफ्तार किया है. ईडी के इस एक्शन के बाद दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने पुलिस कांस्टेबल भीम सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

 

Related Articles

Back to top button