छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल पर हमले के मुख्य आरोपी का वीडियो वायरल, कहा- मैने सिर्फ यह पूछा​ कि कोरोना काल में कहां थे आप

By Dinesh chourasiya

 

बीती रात बैजनाथपारा में भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर नया मोड़ आ गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए पिंटू ने सोशल मीडिया में सामने आकर अपना पक्ष रखा है, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल का आरोप पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। उनसे सिर्फ यह पूछा गया था कि दो साल पहले कोरोना काल में आप कहां थे।

पिंटू ने कहा कि वे खुद एजाज ढेबर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था, उनका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि सारे सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच की जाए और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाए। बता दें कि पिंटू को इस घटना का मुख्य आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज हुआ है।

Related Articles

Back to top button