छत्तीसगढ़

फिर छत्तीसगढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी, मुंगेली और महासमुंद में करेंगे सभा को संबोधित, यहां जाने पूरा कार्यक्रम

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर :  : छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद केंद्र के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

: मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंगेली और महासमुंद का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी आम सभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10:15 को रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि, 13 नवंबर को पीएम मोदी राजधानी रायपुर के चारों विधानसभाओ रोड शो भी कर सकते हैं।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button