छत्तीसगढ़

ED की कार्यवाही पर CM बघेल का BJP पर तंज, बोले- मुझे लगा था पहले चरण का एक्जिट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा, लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया 

By Dinesh chourasiya

रायपुर. चुनावी माहौल के बीच ईडी और आईटी पर सियासत जारी है. सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईडी को लेकर तंज कसा है. साथ ही भाजपा को भी आड़े हाथ लिया है.

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा, मुझे लगा था पहले चरण का एक्ज़िट पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा. लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया, सुबह-सुबह ED को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे श्री सुरेश धिंगानी जी के यहां ED को भेज दिया है.

आगे सीएम बघले ने लिखा, पाटन विधानसभा की जनता को डराने की ये कोशिश वैसी ही विफलता मिलेगी, जैसे कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है. छत्तीसगढ़ियों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से. बात हे अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के.

Related Articles

Back to top button