छत्तीसगढ़

तेलंगाना में BRS सांसद कोथा प्रभाकर को चाकू मारा:चुनाव प्रचार के दौरान हमला; भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

By Dinesh chourasiya

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभाकर को पेट में चाकू मारा गया है। - Dainik Bhaskar
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभाकर को पेट में चाकू मारा गया है।

तेलंगाना के मेडक से सांसद और विधानसभा चुनाव में BRS प्रत्याशी कोथा प्रभाकर रेड्डी पर सोमवार को चाकू से हमला किया गया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वो सिद्दीपेट के सुरामपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभाकर को पेट में चाकू मारा गया। उन्हें तुरंत गजवेल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें हैदराबाद भी शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कोथा हाथ से पेट दबाकर अस्पताल जाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में पार्टी कार्यकर्ता आरोपी को पीटते हुए दिख रहे हैं।

हादसे से जुड़ी तीन तस्वीरें…

हमले के बाद कोथा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

चश्मदीदों ने बताया- आरोपी ने हाथ मिलाने के बहाने चाकू मारा
चश्मदीदों के मुताबिक, कोथा अपने चुनावी प्रचार के दौरान एक पादरी के घर की ओर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स भीड़ से निकलकर प्रभाकर रेड्डी के सामने आया। ऐसा लगा जैसे वो सांसद से हाथ मिलाना चाहता हो, लेकिन उसने अचानक चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया।

पुलिस ने कहा- आरोपी की पहचान की जा रही
सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर एन श्वेता ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान और हमले की वजह पता की जा रही है।

वहीं, इस घटना के बाद तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने DGP को चुनाव प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

2014 में उप चुनाव जीतकर सांसद बने थे कोथा​​​​​​​

कोथा ने 2014 में 3.61 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।
कोथा ने 2014 में 3.61 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

कोथा प्रभाकर रेड्डी ने 2014 में मेडक (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के लिए हुए उप चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने 3.61 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button