
छत्तीसगढ़ में भाजपा की बढ़ी मुसीबत! 14 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ ये दिग्गत नेता ने थामा कांग्रेस का दामन
By Dinesh chourasiya







टिकट वितरण के बाद से शुरू हुआ दल बदल का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता अपनी पार्टी का साथ छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि NCP के प्रदेशाध्यक्ष नोबेल वर्मा आज कांग्रेस की सदस्यता ले लिए है। जानकारी के अनुसार नोबेल वर्मा ने अपने 14421 कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस प्रवेश किया है।
इससे एनसीपी का छत्तीसगढ़ में अस्तित्व खतरे में आ गया है, आज सक्ती में आयोजित आम सभा में एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष ने अपने प्रदेश पदाधिकारी सहित पुनः घर वापसी की है,
उन्होंने 14421 कार्यकर्ताओं को सूची सौंप कर सबको कांग्रेस को सदायता दिलाई है। नोवेल वर्मा मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं,साथ ही एनसीपी से विधायक भी रहे हैं। उनके आने से कांग्रेस को चंद्रपुर एवम सक्ती विधानसभा में लाभ हो सकता है।











