
धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
By Dinesh chourasiya
धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार
सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहे थे दहशत
आरोपियों से एक-एक धारदार चाकू जप्त
—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 23.10.2023 को सुबह 11.00 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बलराम चैक सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
दिनांक 23.10.2023 को ही 12.00 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति मटन मार्केट के पास लक्ष्मी नगर सुपेला में एक व्यक्ति धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। आज दिनांक 20.10.2023 को मुखबीर सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल बलराम चैक सुपेला से बब्बू अली एवं मटन मार्केट सुपेला से संतोष यादव को घेराबंदी कर पकडा़ गया है। आरोपीगणों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी बब्बू अली एवं संतोष यादव को आज दिनांक 23.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया।







इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, सउनि नरेन्द्र सोनी, प्र.आर. अमर सिंह, आर. राजेश हनोटे का विशेष योगदान रहा।
(1) अप. क्र.- 875/2023, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्ती- धारदार हथियार चाकू
आरोपी- बब्बू अली पिता लियाकत अली उम्र 39 साल निवासी पांच रास्ता कॉन्ट्रैक्टर कालोनी सुपेला,
(2) अप. क्र.- 876/2023, धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्ती- धारदार हथियार चाकू
आरोपी- संतोष यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 30 साल निवासी देवार बस्ती के पीछे जेवरा सिरसा पुलगांव जिला-दुर्ग।






