छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश के नामांकन कार्यक्रम में होंगी शामिल…..

By Dinesh chourasiya

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के बाद अब सभी राजनीतिक पाटियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उमार रहे है। वहीं उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो गई

वहीं सीएम भूपेश बघेल दुर्ग में 30 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है।

इस दिन दुर्ग जिले के 6 कांग्रेस प्रत्याशी भी नामांकन भरेंगे। वहीं CM भूपेश बघेल 8 जिलों का दौरा कर नामांकन में शामिल होंगे

25 अक्टूबर को CM बेमेतरा और बालोद,26 अक्टूबर को CM बलौदाबाजार रायपुर और 27 अक्टूबर को CM सरगुजा और रायगढ़ जाएंगे। 30 अक्टूबर को CM दुर्ग और बिलासपुर जाएंगे

Related Articles

Back to top button