छत्तीसगढ़

महानवमी के अवसर पर सीएम बघेल ने किया कन्या पूजन, प्रदेश में खुशहाली की कामना की

By Dinesh chourasiya

आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है और नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। महानवमी के अवसर पर आज कन्या पूजन और भोजन कार्यक्रम सीएम केम्प निवास में आयोजित की गई।

 : भक्ति और शक्ति के पर्व के अंतिम दिन महानवमी पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई स्थित सीएम केम्प निवास में जगत जननी मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। तो वही महानवमी पर्व पर हवन और पूजन भी किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने नियमानुसार 9 कन्याओं का भी पूजन किया। सभी कन्याओं का पैर धोकर उन्हें तिलक लगाया और प्रेम के साथ उन्हें माता के जयकारे लगाते हुए अपने हाथों से भोजन परोसा। भोजन कराने के बाद भूपेश बघेल ने सभी नौ कन्याओं से आशीर्वाद लिया. वही मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा की सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई,उन्होंने ने कहा कि जांजगीर चांपा में प्रत्याशी नामांकन में शामिल होने जा रहा हूं, किसान हमारे पार्टी के साथ है हम इस बार पूर्ण बहुमत से फिर एक बार सरकार बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button