छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, देखें किसे-कहां से मिला टिकट? छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव दिन-प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

By Dinesh chourasiya

 

 

: रायपुर। छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव दिन-प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। चुनावी कार्यक्रम के ऐलान के बाद राज्य में आचार सहिंता लग चुकी है। इसी बीच पार्टियां अपने उम्मीदवार भी घोषित कर रही हैं। यहां लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को और भी रोचक बना दिया है। आप पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अब तक 45 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

 

 

 

 

बता दें कि इससे पहले आप ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें 11 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। वहीं कुछ ही दिन पहले आप इस चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर चुकी है। स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सबसे ऊपर हैं। राघव चड्ढा का नाम भी इसमें है। दिलचस्प यह है कि लंबे संमय से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी स्टार प्रचारकों में शुमार है।

 

 

Related Articles

Back to top button