छत्तीसगढ़

रायपुर में सब इंस्पेक्टर की मौत से मचा हड़कंप 

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में गोबरा नवापारा थाने में पदस्थ हुए सब-इंस्पेक्टर महेश निर्मलकर की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई. बताया जा रहा है कि निर्मलकर  रात  तक ड्यूटी में ही तैनात थे. ड्यूटी से छूटने के बाद अचानक उन्हें बेचैनी लगी. 

इसके बाद उन्हें गोबरा नवापारा के गुलाब गार्डन के सामने स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. यहां से उन्हें रायपुर रिफर किया गया था, जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. निर्मलकर सीधे-सरल स्वभाव के थे. उनकी असामयिक मृत्यु से गोबरा नवापारा थाना परिवार स्तब्ध हो गया है.

Related Articles

Back to top button