छत्तीसगढ़

सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस…घोषणा पत्र में किए 12 ताबड़तोड़ वादे! देखिए वादों की पूरी लिस्ट

By Dinesh chourasiya

 

भोपाल:  विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कल 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है और बचे हुए सीट के लिए जल्द उम्मीदवारों घोषित किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान के बाद अब लोग ये जानने को आतुर हैं कि घोषणा पत्र कब जारी किया जाएगा? कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या क्या वादे होंगे? तो चलिए आपके सभी सवालों का हम जवाब दे देते है

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर जारी 12 गारंटियों की सूची में किसानों का कर्ज माफ, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ के साथ-साथ पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण, स्कूली छात्रों को हर महीने 500 से 1500 रुपए तक की छात्रवृत्ति देने समेत कई वादे किए गए हैं। इसके साथ-साथ जातिगत जनगणना कराने के वादे को भी गारंटियों में शामिल किया है।

 

दरअसल, मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी थी। हालांकि, बीच में कुछ और गारंटियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई थी और पूर्व सीएम कमलनाथ ने 11 गारंटियों का जिक्र किया था, लेकिन अब पार्टी ने आधिकारिक तौर पर 12 गारंटियों की झड़ी लगा दी है। अब देखना होगा की इन 12 गारंटियों से कांग्रेस पार्टी को कितना फायदा होता है।

कांग्रेस पार्टी की गारंटियों में क्या-क्या?
किसानों का कर्ज माफ
100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
पुरानी पेंशन स्कीम बहाल
500 रुपए में गैस सिलेंडर
महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
5 हॉर्स पावर का सिंचाई बिल मुफ्त
पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण
जातिगत जनगणना
50 फीसदी से अधिक आदिवासी आबादी क्षेत्र में 6वीं अनुसूची
एसटी-एससी वर्ग के खाली पद भरे जाएंगे
पीएम आवास योजना में गांवों को शहरी इलाकों जितनी रकम
स्कूली छात्रों को हर महीने 500 से 1500 रुपए की छात्रवृत्ति

 

Related Articles

Back to top button