छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस द्वारा वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 04 आरोपी एवं ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी की खरीदी-बिक्री करने वाले 01 आरोपी सहित कुल 05 गिरफ्तार किया गया!

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर पुलिस द्वारा वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 04 आरोपी एवं ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी की खरीदी-बिक्री करने वाले 01 आरोपी सहित कुल 05 गिरफ्तार किया गया! थाना तिल्दा नेवरा में भी सट्टा संचालित करने वाले 01 आरोपी पर कार्यवाही की गई! आरोपियो के कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन, लेनदेन का हिसाब एवं नगदी रकम 50,000/- रूपये जप्त कर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 460/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार दिनांक 12.10.20203 को थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी मनोज सोनी के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 458/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 एवं 08 अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Back to top button