छत्तीसगढ़

RAIPUR   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, महिला को खड़े – खड़े चढ़ा दिया ड्रिप, साथ में घंटों खड़ा रहा बच्चा

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर। : अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं, महिला मरीज को डॉक्टर ने खड़े खड़े ही ड्रिप चढ़ा दिया, जिसे एक मासूम नाबालिक बच्चे ने घंटों खड़े होकर ग्लूकोज की बोतल को पकड़े रखा था। वहीँ घटना की जानकारी होने पर जब मीडिया की टीम अस्पताल पहुंची तब तक डाक्टर वहा से निकल गए, जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से भाग रहे है। अभनपुर शासकीय अस्पताल मे इससे पहले भी कई शिकायते सामने आई हैं। सफाई के मामले मे भी अभनपुर अस्पताल की स्थिति सही नही हैं। जबकि अभी मलेरिया, डेंगू जैसे रोग फैल रहे हैं उसके बाद भी सफाई का कोई अच्छा ध्यान नहीं दिया जाता हैं। बीएमओ ने उचित कार्रवाई करने की बात कही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button