
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी है। असर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में शनिवार को बिजली-आंधी से 2 लोगों की मौत हो गई है। बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। वहीं, सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई।







यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। बिहार में आज पटना समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। MP के 24 जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल के बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…





अगले 2 दिन मौसम का हाल
उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश: उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में बिजली-गरज के साथ बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में ओले गिरने की संभावना है।
राजस्थान: 14 और 15 अप्रैल में पश्चिम राजस्थान के इलाकों में हीटवेव के आसार है।
महाराष्ट्र: मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी।
अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय: 15 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। तेज हवाएं चल सकती हैं।
तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश: गरज, बिजल और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।
धूलभरी आंधी के चलते दिल्ली में 450 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं


दिल्ली में शुक्रवार देर शाम चली धूलभरी आंधी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन में देरी हुई थी। ये हालात शनिवार दोपहर तक बने रहे थे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, शनिवार शाम तक 450 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुईं थीं। 18 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं थीं। रूट भी बदले गए। फ्लाइट ऑपरेशन में औसत देरी 50 मिनट से ज्यादा थी।
फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने के चलते एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यात्रियों को लंबा इंतजार और बार-बार चेकिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर अब केवल तीन रनवे ही चालू हैं क्योंकि एक रनवे रखरखाव कार्यों के लिए बंद है। कल रात के मौसम की स्थिति के कारण कुछ उड़ानें अभी भी प्रभावित हैं।
राजस्थान: आंधी-बारिश से 2 की मौत, अलवर में बिजली गिरने से महिला ने दम तोड़ा, सिरोही में पेड़ के नीचे दबी; जयपुर-सीकर में बारिश
राजस्थान में खराब मौसम के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। शनिवार (12 अप्रैल) अलवर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। घायलों को टहला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई




