छत्तीसगढ़

बीएसपी ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा रेलवे ट्रैक:यूनिवर्सल रेल मिल ने रचा कीर्तिमान, अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन

By Dinesh chourasiya

सेल की इकाई भिलाई स्टील प्लांट आए दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही है। अब इसने दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। बीएसपी की यूनिवर्सल रेल मिल ने 130 मीटर का दुनिया का सबसे लंबा रेल ट्रैक तैयार किया है

मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई इस्पात संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की आपूर्ति भी करती है। एक बार फिर आर 260 ग्रेड और 60 ई 1 प्रोफाइल रेल पात के उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है।

अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन

19 सितंबर 2023 को यूनिवर्सल रेल मिल ने आर 260 – 60ई 1 रेल प्रोफाइल में रिकॉर्ड 3,623 टन (428 ब्लूम्स) का उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले यूआरएम ने 30 जून 2023 को 3,521 टन (416 ब्लूम्स) का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड बनाया था।

सभी के सहयोग से मिली है सफलता

यूआरएम के विभागाध्यक्ष और मुख्य महाप्रबंधक अनीश सेनगुप्ता ने कहा कि उनकी इकाई ने निश्चित तौर पर एक बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है। ये मिल कर्मियों की कड़ी मेहनत और सतत निगरानी के साथ ही एसएमएस-3, ट्रैफिक, पीपीसी, आरसीएल, इंस्ट्रुमेंटेशन आदि डिपार्टमेंट के सहयोग से संभव हो पाया है।

Related Articles

Back to top button