
Viral : बाढ़ में फंसे दुधमुंही बच्चे को बर्तन में रखकर निकाला बाहर, देखिए वीडियो
देश के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने है। वहीं तेलंगाना के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच बाढ़ की कई तस्वीरें सामने आ रही है। एक ऐसी ही तस्वीर पेद्दापल्ली जिले के मंथानी से सामने आई है, जहां एक दुधमुंही बच्चे को बर्तन में रखकर बाढ़ का पानी पार कराया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
मंथानी के मारिवाड़ा गांव में बाढ़ के बीच गुरुवार को एक व्यक्ति अपने सिर पर प्लास्टिक का टब लिए हुए दिखा, जिसमें दो महीने के बच्चे को कपड़ों में लपेटा गया था। दरअसल बाढ़ के पानी में राम मूर्ति का परिवार फंस गया था।







इसके बाद राममूर्ति ने बच्चे को एक बर्तन में लिटा लिया और उसके आसपास कपड़े डाल दिए। उसने दोनों हाथों से उस बर्तन को पकड़ा और सावधानी से चलकर सुरक्षित स्थान पर ले आए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रक्रियाएं आ रही हैं। वहीं इस दृश्य को देख कुछ लोगों ने इसकी तुलना फिल्म बाहुबली से कर वायरल कर दिया।
The real-life Baahubali! Man carries a months-old baby over his head in a basket in flood affected village of Manthani. #TelanganaFloods #TelanganaRain pic.twitter.com/0Y0msp8Jbp
— Inspired Ashu. (@Apniduniyama) July 14, 2022






