छत्तीसगढ़

कोहका हत्याकांड के पीड़ित परिवार को इंद्रजीत सिंह (छोटू)ने दिए 25 हजार, अस्पताल में परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा भी

By Dinesh chourasiya

सुंदर नगर कोहका में हुए हत्याकांड में पीड़ित परिवार से ट्रांसपोर्ट कंपनी एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ने घर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक चंद्रशेखर ठाकुर की पत्नी को अपनी तरफ से 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की। साथ ही एसबीएस हॉस्पिटल पावर हाउस में पीड़ित परिवार के सभी सदस्य को निशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का वचन दिया। बीते शनिवार को सुंदर नगर में चंद्रशेखर ठाकुर (38 वर्ष ) की हत्या हो गई

मृतक चंद्रशेखर की पांच बेटियां हैं, जिनका भविष्य एक तरह से अंधकारमय हो गया है। इसे देखते हुए इंद्रजीत सिंह छोटू मृतक के परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। इस दौरान पता चला कि मृतक चंद्रशेखर की एक बेटी गंभीर रूप में मधुमेह की बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज में खर्च बहुत आता है। इसे देखते हुए इंद्रजीत सिंह ने अपने दिवंगत पिता सेठ बीरा सिंह की स्मृति में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा संचालित पावर हाउस के एसबीएस हॉस्पिटल में पूरे परिवार को निशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button