Uncategorized

CG में कट्टे की नोक पर ज्वेलरी शॉप में लुटरों ने दिया लूट की घटना को अंजाम, करोड़ो के जेवरात पार लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

 

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे के आस-पास दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने नगरपालिका चौक पर स्थित राजेश ज्वेलरी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है, तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर दुकान के जेवरात पार लिए, जिसकी कीमत करोड़ में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो बाइक से चार युवक राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। एक युवक बाहर रुक गया और बाकी तीन बदमाश भीतर घुसे।

दुकान में उस वक्त दो ग्राहकों के साथ दुकान संचालक राजेश सोनी वहां मौजूद थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और धमकाते हुए सभी को चुप रहने का आदेश दिया। और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास शोर मचाकर लोगों की इसकी जानकारी दी। रामानुजगंज पुलिस ने लूट की सूचना मिलने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button